Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Nov, 2017 12:48 PM
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पूर्व घोषणा की थी कि हमारी सरकार आने पर लोगों के अच्छे दिन आ जाएंगे मगर जब से भाजपा सरकार आई तब से आम गरीबों के बुरे दिन शुरू हो गए। उक्त शब्द अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने कहे। उन्होंने कहा कि...
हांसी (विमल): भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पूर्व घोषणा की थी कि हमारी सरकार आने पर लोगों के अच्छे दिन आ जाएंगे मगर जब से भाजपा सरकार आई तब से आम गरीबों के बुरे दिन शुरू हो गए। उक्त शब्द अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो गरीब जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए थे कि उनकी सरकार आने पर विदेशों में पड़ा काले धन को देश में लाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त हर गरीब के खातों में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे मगर जबसे भाजपा ने सत्ता संभाली है, लोगों की कमर महंगाई से तोड़ दी है। भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और सत्ता प्राप्त करने के बाद लोगों को भूल गई तथा हर तरफ लोगों पर महंगाई की मार डाल दी। हर गरीब के घर में रसोई को चलाने के गैस सिलैंडर की जरूरत पड़ती है मगर भाजपा ने उस गैस सिलैंडर की कीमत भी 742 रुपए कर दी है।