भाई के कारण परेशान युवक ने की अात्महत्या, ट्रेन के आगे कूदा

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2020 10:32 AM

youth committed suicide

पंजाब के कपूरथला रेल कोच फैक्टरी निवासी 34 साल के देवेंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह रात करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन यमुनानगर के पास ट्रेन के आगे कूदा था। उसके पास एक कागज मिला जिस पर उसके भाई हीरा सिंह का मोबाइल नंबर लिखा था। उस नंबर पर...

यमुनानगर: पंजाब के कपूरथला रेल कोच फैक्टरी निवासी 34 साल के देवेंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह रात करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन यमुनानगर के पास ट्रेन के आगे कूदा था। उसके पास एक कागज मिला जिस पर उसके भाई हीरा सिंह का मोबाइल नंबर लिखा था। उस नंबर पर फोन करने पर मृतक की शिनाख्त हुई। जांच अधिकारी जी.आर.पी. सब-इंस्पैक्टर बोधराज सिंह ने बताया कि हीरा सिंह ने बयान दिए हैं कि उसका भाई बेरोजगार था। वहीं उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह परेशान रहता था जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी है ।

मां करती थी फैक्टरी में नौकरी
मृतक के भाई हीरा सिंह ने बताया कि वे 4 भाई थे। उसकी मां कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में नौकरी करती थी। उसका भाई देवेंद्र वहीं पर सरकारी क्वार्टर में रहता था। रात को उसने यमुनानगर आने की उसे कोई सूचना नहीं दी। रात 1 बजे उसके पास पुलिस का फोन आया। रेलवे स्टेशन पर जाकर देखा तो उसके भाई का शव कटी हालत में रेल ट्रैक पर पड़ा था ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!