Suicide: रोहतक में युवक ने लगाया फांसी का फंदा, घरेलू कलह के चलते उठाया कदम

Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2024 05:43 PM

young man hanged himself in rohtak step taken due to domestic dispute

घरेलू कलह के चलते जनता कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव गेट की चौखट पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

रोहतक: घरेलू कलह के चलते जनता कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव गेट की चौखट पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस भेज दिया।  

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी करीब 25 वर्षीय निलेश के रूप में हुई, जो फिलहाल जनता कॉलोनी स्थित विकास धर्मशाला के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को किराए के मकान के गेट की चौखट पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पत्नी के साथ कहासुनी होने पर युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 
पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पिछले दो दिनों से कहासुनी व झगड़ा चल रहा था। झगड़े के कारण दोनों में मन-मुटाव भी हो रखा था। इसी कारण रात को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई। पत्नी के जाने के बाद पीछे से निलेश ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!