हरियाणा में युवक की बेरहमी से हत्या: दोस्तों के साथ बाइक पर आ रहा था घर, पीछे से हमलावर ने किए फायर

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2024 04:48 PM

young man brutally murdered in sonipat

गोहाना के खानपुर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी साथी के साथ बाइक से घर आ रहा था। हमलावर बाइक पर थे और तीन गोलियां मारकर भाग गए। मृतक की पहचान अनिल के तौर पर हुई है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के खानपुर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी साथी के साथ बाइक से घर आ रहा था। हमलावर बाइक पर थे और तीन गोलियां मारकर भाग गए। मृतक की पहचान अनिल के तौर पर हुई है। वह खेतीबाड़ी के साथ दूध डेयरी भी चला रहा था। वारदात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गांव खानपुर कलां निवासी अनिल बीती रात खेत से घर आ रहा था। रास्ते में वह चौपाल के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक पर आ रहा था। अनिल सबसे पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर आए युवक ने पीछे से उस पर गोलियां चला दी। अनिल को तीन गोलियां लगी। इससे पहले कि बाइक पर उसके साथ बैठे प्रदीप व गौतम संभल पाते हमलावर मौके से भाग गए। खानपुर कलां में एक के बाद एक  कई गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान गोलियां लगने से अनिल बाइक से नीचे गिर गया था। ग्रामीणों ने संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!