‘आप सिख परिवारों से हैं, फिर इनका प्रचार क्यों?’ पंजाब में बाबा रामपाल की किताबें बांटने पर धर्म प्रचार को लेकर महिलाओं और सिखों में हुई तीखी बहस

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Aug, 2026 02:14 PM

you belong to sikh families why then are you propagating this  a heated arg

पंजाब में फरीदकोट में उस समय विवाद का माहौल बन गया जब हरियाणा के सतलोक

डेस्क : पंजाब में फरीदकोट में उस समय विवाद का माहौल बन गया जब हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल की किताबें बांट रही महिलाओं को फरीदकोट में रोक लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं जब बाबा रामपाल की किताबें घर-घर जाकर 20-20 रुपये में बेच रहीं तो उनको निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। 

सिखों ने जब महिलाओं से पूछा कि आप सिख परिवारों से हैं, तो फिर आप इनका प्रचार क्यों कर रही हैं?" इसके बदले में महिलाओं ने भी तीखा जवाब देते हुए कहा कि धर्म का प्रचार तो कोई कहीं भी कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल लंबे समय तक जेल में रहने के बाद हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ है। वहीं उनका मुख्य आश्रम सोनीपत में धनाना गांव में है।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!