मेटल व्यापारी की नाबालिग बेटी बरामद, 2 करोड़ की फिरौती मांग रहे थे अपहरणकर्ता

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 05:59 PM

जगाधरी के एक बड़े मेटल व्यापारी की 17 वर्षीय बेटी का गत देर रात अपहरण हो गया। वह घर से बर्गर लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवार ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया

यमुनानगर(सुमित)- जगाधरी के एक बड़े मेटल व्यापारी की 17 वर्षीय बेटी का गत देर रात अपहरण हो गया था जिसे पलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह घर से बर्गर लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवार ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में उसके ही फोन से मां के मोबाइल पर दो करोड़ रुपये की फिरौती का मैसेज आया। मैसेज पढ़ते ही परिवार हैरान रह गया और पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जांच की तो लड़की की कार सेक्टर-18 से मिली।

करनाल से बरामद हुई लड़की
पुलिस ने तीन टीमें जांच की। बताया जा रहा है कि लड़की को करनाल के पास से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस अभी लड़की की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। 

नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान में जुट गई थी। पुलिस ने परिवार के लोगों से भी पूछताछ की कि उनकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी। पुलिस ने लड़की के फोन की लोकेशन भी खंगाली।  बताया जा रहा है कि लड़की की बरामदगी हो गई है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!