यमुनानगर: तीज महोत्सव में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की शिरकत, इस पर्व को बताया हरियाली का प्रतीक
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Aug, 2023 06:07 PM

शहर में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाली तीज पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई एवं...
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): शहर में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि यह त्योहार हरियाली का प्रतीक है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने की।
वहीं कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारी संस्कृति में 20 त्योहार खुशी वाले होते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा खुशी होती है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी तीज और फाग का पर्व देते है। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि हमारी संस्कृति का दुनिया में अलग में पहचान है। हमारी परंपरा में महिलाओं को प्रथम स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि कृष्ण के नाम से पहले राधा का नाम जुड़ा है। इसी तरह राम से पहले सीता का नाम जुड़ा है। हम राधा-कृष्ण और सीता राम करते है। इस तरह से महिलाओं का स्थान पुरुष से भी ऊंचा है।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की सचिव रंजीता मेहता ने बताया कि जगाधरी की धरती पर तीज पर पर्व के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की उत्थान के लिए 11 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Yamunanagar Police: यमुनानगर में पुलिस ने होटल्स में दी दबिश, मचा हड़कंप

यमुनानगर में अवैध गोदाम पर मारा छापा, यूरिया के 2400 कट्टे बरामद

यमुनानगर में गंदे पानी से फैली बीमारी, बुखार के 78 संदिग्ध मामले आए सामने, बना चिंता का माहौल

यमुनानगर में गेहूं के फाने व गन्ना जलकर राख, शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग

यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड, अवैध यूरिया से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

हाथ में चूड़ा और मेहंदी...यमुनानगर में मिला नवविवाहिता का शव, आरोपी ने चेहरा बुरी तरह कुचला

यमुनानगर टेक्निकल खाद के लैब में भेजे गए सैंपल फेल, 2 लोगों पर FIR दर्ज

यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत, मोटरसाइकिल के उडे़ खरपच्चे

अंबाला में बड़ा हादसा, इको वैन ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, ड्राइवर को हिरासत में लिया

नाबालिग को घर में अकेला पाकर घर में घुसा युवक, फिर...मासूम ने बताई आपबीती