महिला विवि के जेई नीरज ने उठाया खौफनाक कदम, बाथरूम में इस हाल में देख पत्नी के उड़े होश

Edited By Harman, Updated: 05 May, 2026 11:32 AM

women s university je neeraj takes horrific step

हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां महिला विवि के जेई का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां महिला विवि के जेई का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

मिली जानकारी के अनुसार,  महिला विवि के जेई नीरज का शव उनके घर के बाथरुम में पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी शाम को घर में आई। यह खौफनाक घटना देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के संबंध में  पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस एफएसएल की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रोहतक में सनसिटी में परिवार संग रहते थे। घटना के समय घर में कोई भी नहीं था। 
 
पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि  महिला विवि के जेई नीरज ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!