Edited By Manisha rana, Updated: 29 Apr, 2022 03:14 PM
सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसे नशीला...
सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया और उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला ने यह आरोप सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी अमित पर लगाए हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया औऱ आरोपी अमित को काबू कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)