बिजली का बिल भरने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 May, 2022 12:33 PM

woman molested by four in gurugram

बिजली का बिल भरने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप चार लोगों पर लगाया है। पालम विहार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): बिजली का बिल भरने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप चार लोगों पर लगाया है। पालम विहार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस, के मुताबिक, पालम विहार थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ बिजली का बिल भरने के लिए अपनी कार से गई थी। जब बिल भरने के लिए लाइन में लगी थी तो अचानक जोरदार टक्कर लगने की आवाज आई। महिला ने देखा कि एक गाड़ी ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी में चार युवक सवार थे जो शराब के नशे में थे। आरोप है कि महिला जब उन चारों आरोपियों से बात कर रही थी तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस पर उसने शोर मचा दिया। लोागों को एकत्र होता देख तीन आरोपी फरार हो गए जबकि एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!