Edited By Shivam, Updated: 08 Jun, 2021 11:18 PM
करनाल कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों सहित नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने पहले दोनों बच्चों को नहर में धक्का दिया और फिर खुद कूद गई। महिला को छलांग लगाता देख मौजूद लोगों ने उसे नहर से...
करनाल (केसी आर्या): करनाल कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों सहित नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने पहले दोनों बच्चों को नहर में धक्का दिया और फिर खुद कूद गई। महिला को छलांग लगाता देख मौजूद लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बच्चे अभी भी नहर में ही गायब हैं।
वहीं महिला का कहना कि वह नहर में अकेली कूदी थी, बच्चे बाहर थे उसको कुछ नहीं पता कि बाद में क्या हुआ। उसने बताया कि वह गांव पनोडी की रहने वाली है। उसका पति उससे व बच्चों से मारपीट करता है, इसलिए उसने यह कदम उठाया। हालांकि इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वहीं बच्चों की तलाश जारी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)