महिला ने संदिग्ध अवस्था लगाया फंदा,  मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप

Edited By Isha, Updated: 06 Jan, 2024 03:29 PM

woman hanged herself in suspicious circumstances

सोनीपत के गांव असावरपुर में ससुराल पक्ष के साथ किराए पर रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने देर रात महिला के फंदा लगाने की जानकारी मायका पक्ष को दी। मायके वाले सुबह गांव असावरपुर में

 

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत के गांव असावरपुर में ससुराल पक्ष के साथ किराए पर रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने देर रात महिला के फंदा लगाने की जानकारी मायका पक्ष को दी। मायके वाले सुबह गांव असावरपुर में पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव हरिया खेड़ा निवासी मुकेश ने पुलिस बताया कि उनकी बेटी श्वेता (24) की शादी अप्रैल 2021 में बागपत के गांव चमरावल निवासी अंकित के साथ की थी। अंकित अपने परिवार के साथ सोनीपत के गांव असावरपुर में किराए पर रहता है। वह चाय का खोखा चलाता है। मुकेश का आरोप है कि शादी के बाद उनकी बेटी ने बेटे वीर (2) को जन्म दिया। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना दी गई कि श्वेता ने फंदा लगा लिया है। जिस पर वह शनिवार सुबह वह गांव असावरपुर में पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर था। उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की। उसे मारा गया है। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। वहां पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। मुकेश ने बताया कि उसकी बेटे को दहेज के लिए तंग किया जाता था और बाइक की डिमांड की जाती थी।

 
 इस मामले की जानकारी देते हुए राई थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गांव अवासरपुर के एक मकान में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने की सूचना मिली थी, परिवार वालो ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है, इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, मृतक महिला श्वेता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!