अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Aug, 2026 07:46 PM

woman dies after delivery at hospital in sohna

सोहना में 21 वर्षीय महिला की डिलीवरी के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका हरिनगर निवासी सोनिया को 12 अगस्त को नागरिक अस्पताल सोहना में डिलीवरी के लिए लाया गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना में 21 वर्षीय महिला की डिलीवरी के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका हरिनगर निवासी सोनिया को 12 अगस्त को नागरिक अस्पताल सोहना में डिलीवरी के लिए लाया गया था। यहां लड़के को जन्म देने के बाद सोनिया को अत्याधिक रक्तस्त्राव होने लगा। परिजनों का कहना है कि 8 घंटे तक सोनिया की हालत बहुत बिगड़ गई, लेकिन उसे डॉक्टरों ने उपचार नहीं दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।



परिजनों के मुताबिक, जब सोनिया की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने डॉक्टरों को कई बार जांच के लिए कहा, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी एक न सुनी और करीब आठ घंटे तक वह पीड़ा सहती रही। आठ घंटे में उसकी हालत इतनी बिगड़ी कि उसकी जान चली गई। आरोप है कि प्रसव के समय अस्पताल में कोई वरिष्ठ डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। जब सोनिया की हालत अत्याधिक गंभीर हो गई तो डॉक्टरों ने सुबह करीब 8 बजे टांके लगाकर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जब वह सोनिया को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में सोनिया ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने से भी इंकार कर दिया जिसके बाद उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

ऐसे में अब परिजनों ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में जब डिलीवरी के बाद जच्चा की मौत होने की सूचना मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने जच्चा की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद ही गंभीर विषय है। मामले की जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!