‘तिरंगा ऊंचा होता है तो पूरे देश को होता है गर्व’, राष्ट्रीय खेल दिवस पर हैंडबॉल कोच नवीन पूनिया ने खिलाड़ियों में भरा जोश

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Aug, 2026 07:42 PM

when the tricolour flies high the entire nation feels proud handball coach na

भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच नवीन पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हम सभी भारतीयों के लिए गर्व

डेस्क : भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच नवीन पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन खेल और देश को समर्पित किया। उन्हें दुनिया “हॉकी के जादूगर” के नाम से जानती है।

आज भारत में खेलों को लेकर एक नई ऊर्जा और नई सोच देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं समय-समय पर खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद करते हैं और खेलों को लेकर देश के सामने बड़े लक्ष्य रखते हैं। हाल ही में 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से भी उन्होंने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए देश के गांवों, शहरों और स्कूलों में 5 से 15 वर्ष के बच्चों की खेल प्रतिभा को तलाशने और उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही। 

PunjabKesari

एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मुझे खुशी है कि देश में खेलों का माहौल लगातार मजबूत हो रहा है और हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा ऊँचा कर रहे हैं। आने वाला समय भारतीय खेलों के लिए बहुत सुनहरा है।

इस खेल दिवस पर मेरी सभी युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहें और खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। सिर्फ खेल दिवस मनाने के बजाय हम संकल्प लें कि हर दिन कम से कम एक घंटा खेल को देंगे और अपने बच्चों को भी खेलों से जोड़ेंगे।

जब तिरंगा ऊँचा होता है और राष्ट्रगान बजता है, तो गर्व सिर्फ खिलाड़ी को नहीं, पूरे देश को होता है। खेल अपनाइए, नशे से दूर रहिए और भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने में अपना योगदान दीजिए।  जय हिंद! 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!