Haryana में बदला मौसम का मिजाज, दो दिन तक बारिश के आसार... मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2024 10:21 AM

weather changed in haryana chances of rain for two days

हरियाणा में मौसम (Weather In Haryana) ने लोगों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह से ही हरियाणा के दो जिलों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं हिसार में देर शाम हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हिसार: हरियाणा में मौसम (Weather In Haryana) ने लोगों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह से ही हरियाणा के दो जिलों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं हिसार में देर शाम हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।   बारिश के बाद से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के आसार जताए हैं।



मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार सुबह प्रदेश में फतेहाबाद और कैथल में वर्षा हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। दिन के धूप खिलने के कारण सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है। अब शनिवार को भी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञानियों की तरफ से 13 जुलाई को भी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से दो दिन तक मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की हुई है। इसी के चलते गुरुवार रात से हवाएं चलनी शुरू हो गई थी।



शुक्रवार को दिन भर हिसार में उमस से राहत मिली। धूप खिलने के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसके चलते सिरसा का 38.4 डिग्री तो भिवानी का 36.7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। अभी तक मानसून की घोषणा होने के बाद अभी तक ज्यादा वर्षा नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!