मनीषा मौत मामला : ढाणी लक्ष्मण में धरने की तैयारियों में जुटे ग्रामीण...

Edited By Isha, Updated: 29 Nov, 2025 04:45 PM

villagers busy preparing for protest in dhani laxman

मनीषा मौत मामले को लेकर 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एकजुट हुए और मुख्य चौक पर धरने की रुपरेखा तय की।

भिवानी: मनीषा मौत मामले को लेकर 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एकजुट हुए और मुख्य चौक पर धरने की रुपरेखा तय की। इस दौरान मनीषा के पिता संजय भी मौजूद रहे। ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में सांकेतिक धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई। 

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि धरने में सर्व समाज के सभी लोग शामिल होंगे और इसमें अब तक सीबीआई की जांच पर मंथन किया जाएगा। बैठक में आगे की कार्रवाई के लिए भी रूपरेखा बनाई गई।
 
शुक्रवार को सीबीआई की टीम सिंघानी और आसपास के क्षेत्र में मनीषा की मौत से जुड़े तथ्य खंगालती रही। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी नहर के पास मिला था। शुक्रवार को सीबीआई ने किन लोगों से पूछताछ की इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि मनीषा के पिता और ग्रामीण सांकेतिक धरने की तैयारियों में व्यस्त रहे।

वीरवार को सीबीआई की टीम मनीषा के घर पहुंची थी जहां परिजनों से पूछताछ की गई थी। मनीषा की मौत पर सांकेतिक धरने की घोषणा के बाद सीबीआई अधिकारियों पर दबाव बढ़ा है। अधिकारियों ने मनीषा के पिता के सामने यह स्पष्ट किया कि इस बार बिना खुलासा टीम वापस नहीं लौटेगी। मनीषा के परिजन शुरू से ही हत्या के पहलू पर जोर दे रहे हैं जबकि पुलिस की जांच में उसकी मौत को आत्महत्या के रूप में दर्ज किया गया था।

गांव ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एकजुट हुए और मुख्य चौक पर धरने की रुपरेखा तय की। इस दौरान मनीषा के पिता संजय भी मौजूद रहे।ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में सांकेतिक धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि धरने में सर्व समाज के सभी लोग शामिल होंगे और इसमें अब तक सीबीआई की जांच पर मंथन किया जाएगा। बैठक में आगे की कार्रवाई के लिए भी रूपरेखा बनाई गई।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!