चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामलाः अब Facebook सहारे विकास बराला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Aug, 2017 06:21 PM

vikas baralas friends made justice for vikas page

हाईप्रोफाईल छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए विकास बराला को न्याय मिले

टोहाना(सुशील सिंगला):हाईप्रोफाईल छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए विकास बराला को न्याय मिले इसको लेकर उसके मित्रों की ओर से जस्टिस फार विकास के नाम से सोशल मीडिया पर पेज बनाया गया है। जिस पर लगातार रोजाना लोगों की ओर से विकास के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस पेज के माध्यम से विकास के मित्रों द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ हुई घटना की रात की आपबीती को भी बताने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि विकास के ऊपर नजायज रूप से अपहरण के प्रयास व अन्य गलत धाराए जोड़ी गई हैं। 

फेसबुक पर बनाया Justice For Vikas page
सोशल मीडिया फेसबुक पर बनाए गए इस पेज पर विकास बराला के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है। जिसमें बताया गया है कि घटना की रात विकास गाड़ी को चला रहा था यह बात वर्णिका ने भी मानी है, लेकिन विकास की गाड़ी को पहले किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद विकास के दोस्त आशीष के कहने पर ही उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। आशीष ने जब कार से उतरकर देखा कि कार में लड़की है, जब वे वापिस जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पेज के माध्यम से बताया गया कि अपहरण का प्रयास बिल्कुल भी नहीं किया गया। विकास बराला के साथ मीडिया की अनदेखी का जिक्र भी पेज के माध्यम से किया गया है। 

पेज पर बढ़ रहे फॉलोवर एंव लाईक्स
सोशल साईटस पर बताया गया कि विकास को एकतरफा टारगेट किया गया, उसका पक्ष भी ले लिया जाता तो मामला समझ में आ जाता। लगातार इस पेज पर फॉलोवर एंव लाईक्स बढ़ते जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हिसार कॉलेज के विकास के मित्र उसके स्वभाव के में बारे बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास ने कभी शराब का नशा नहीं किया। ये सारा मामला राजनीति के चलते उठाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!