3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा गया पशु चिकित्सक और उसका साथी

Edited By Shivam, Updated: 22 Feb, 2021 09:02 PM

veterinarian and his companion got caught red handed taking bribe

मृतक पशु का हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर फिरोजपुर झिरका स्थित पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक और उसके साथी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने सोमवार को धर दबोचा। पशु अस्पताल में इतने कुछ लोग समझ पाते, इससे पहले ही...

मेवात (एके बघेल): मृतक पशु का हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर फिरोजपुर झिरका स्थित पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक और उसके साथी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने सोमवार को धर दबोचा। पशु अस्पताल में इतने कुछ लोग समझ पाते, इससे पहले ही विजिलेंस विभाग की टीम उक्त आरोपी डॉक्टर योगेंद्र सागवान और सहकर्मी मंगल राम को अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अब्दुल रशीद निवासी पाठखोरी ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर पशु हेल्थ कार्ड बनाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त मेवात को शिकायत में बताया कि वह गत 15 से 20 दिन तक लगातार विभाग में मृतक पशु हेल्थ कार्ड बनाने को लेकर चक्कर काट रहा है लेकिन उक्त अधिकारी बिना लेनदेन के काम करने को तैयार नहीं है।

जिस पर उपायुक्त मेवात ने एक टीम गठित कर उक्त अधिकारी के खिलाफ दबिश देने का आदेश दिए।  जैसे ही विजिलेंस विभाग की टीम के सादे कपड़ों में तैनात अधिकारियों के साथ उक्त अब्दुल मजीद ने रुपए पशु चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारी के हाथों में पाउडर लगे रुपए दिए। विजिलेंस की टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

क्या कहते हैं विजिलेंस अधिकारी वीर सिंह
विजिलेंस अधिकारी वीर सिंह ने बताया कि पाठ खोरी निवासी अब्दुल रशीद की शिकायत पर जिला उपायुक्त के आदेश पर टीम ने यह कार्रवाई की है कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!