हरियाणा सिविल सेवा की अध्यक्ष बनीं वर्षा खांगवाल, 2004 बैच की रही हैं टॉपर

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2022 04:51 PM

varsha khangwal became the president of haryana civil services

: हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी एसोसिएशन की करनाल में हुई एक अहम बैठक में 2004 बैच की वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी वर्षा खांगवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया. बैठक में एसोसिएशन की पूरी

चंडीगढ़( चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी एसोसिएशन की करनाल में हुई एक अहम बैठक में 2004 बैच की वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी वर्षा खांगवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया. बैठक में एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। करनाल में हुई इस बैठक में करीब 70 अधिकारियों ने भाग लिया। वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बतौर अतिरिक्त निदेशक तैनात वर्षा खांगवाल 2004 बैच की टॉपर भी हैं. अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर एचसीएस अधिकारियों के मुद्दों पर सरकार के साथ सार्थक बातचीत करना उनका उद्देश्य होगा. 

जानकारी के मुताबिक़ हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारी एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आज विकास सदन, करनाल में आयोजित की गई. इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में श्रीमती वर्षा खांगवाल (2004) को अध्यक्ष, अश्विनी मलिक (2011) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित यादव (2013) को उपाध्यक्ष, प्रद्युम्न सिंह (2013) को महासचिव, डॉ वेद बेनीवाल (2016) को संयुक्त सचिव, अनिल यादव (2016) को समन्वय सचिव और राजेश कोथ (2019) को वित्त सचिव चुना गया. 

PunjabKesari

एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं वर्षा खांगवाल पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इतिहास में स्नातकोत्तर हैं और उन्हें एमए में प्रथम रैंक हासिल करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था. वर्ष 2004 में उनका चयन हरियाणा सिविल सेवा में हुआ और उन्होंने अपने बैच में टॉप किया. उन्होंने सरकारी सेवा में हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन में शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, पर्यटन व सूचना और जनसंपर्क विभाग में अहम पद संभाले हैं। उनके पति योगेश कुमार भी एचसीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में करनाल में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

 वर्षा खांगवाल अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में समान दक्षता रखती हैं और दोनों ही भाषाओं में लिखती हैं. हाल ही में उनकी कविताओं का संग्रह 'इन द नेम ऑफ लव एंड गॉड' प्रकाशित हुई है। यह जीवन, प्रेम, मृत्यु, मित्रता और आध्यात्मिकता के इर्द-गिर्द केंद्रित कविताओं का संग्रह है जो जीवन के प्रति एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!