Kurukshetra: पार्टनर की मौत का गम नहीं सह पाई 22 साल की युवती, 7 दिन बाद प्रेमिका ने भी चुना मौत का रास्ता

Edited By Isha, Updated: 21 Apr, 2026 06:00 PM

unable to bear the grief of her partner death 22 year old woman also chose die

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी आत्महत्याओं के सिलसिले ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। ताजा मामला सेक्टर-13 स्थित एक पीजी (PG) से सामने आया है, जहाँ 22 वर्षीय एक युवती ने फंदा

कुरूक्षेत्र (रणदीप):  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी आत्महत्याओं के सिलसिले ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। ताजा मामला सेक्टर-13 स्थित एक पीजी (PG) से सामने आया है, जहाँ 22 वर्षीय एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका का लिव-इन पार्टनर भी ठीक एक सप्ताह पहले आत्महत्या कर चुका था।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पिछले कुछ समय से सेक्टर-13 के एक पीजी में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि युवती का लिव-इन पार्टनर, जिसने महज सात दिन पहले फांसी लगाकर जान दी थी, उसकी मौत के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव और सदमे में थी। माना जा रहा है कि इसी विरह और मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवती के पिता को फोन पर सूचना मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

एक ही हफ्ते में पांच मौतों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। लोग अब सोशल मीडिया पर 'धर्मनगरी' को 'आत्महत्या नगरी' जैसे कड़वे विशेषणों से संबोधित करने लगे हैं। सेक्टर-13 पुलिस चौकी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के पीछे कोई अन्य दबाव या कारण तो नहीं था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!