Indri: बहन को बचाने के लिए नहर में कूदी चचेरी बहन, तेज बहाव में दोनों बही...तलाश में जुटे गोताखोर

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Jul, 2025 03:47 PM

two cousin sisters drowned in the canal in indri

पश्चिमी यमुना नहर में मंगलवार को दो चचेरी बहनों ने नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।

इंद्री (मेनपाल) : पश्चिमी यमुना नहर में मंगलवार को दो चचेरी बहनों ने नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। पहले एक बहन ने अज्ञात कारणों के चलते नहर में छलांग लगा दी। यह देख दूसरी चचेरी बहन ने भी तुरंत उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे छलांग लगा दी। दुर्भाग्यवश, तेज बहाव के कारण दोनों बहनें नहर में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों की तलाश शुरू कराई गई। नहर में सर्च अभियान जारी है लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बहन ने नहर के पुल पर खड़ी होकर छलांग लगा दी, दूसरी चचेरी बहन ने उसको बचाने के चक्कर में नहर में छलांग लगा दी और वो भी डूब गई। दोनों चचेरी बहनें शराब फैक्ट्री में काम करती थी। दोनों चचेरी बहनें कुरुक्षेत्र के वजीदपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। मनीषा 26 वर्षीय, रीना 23 वर्षीय हर रोज की तरह भादसो में बनी शराब की फ़ैक्ट्री में काम करने के लिए हर रोज अपने गांव से आती थी। नहर से दोनों के मोबाइल बैग बरामद किए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!