मंदौर एक्सप्रेस में एक हजार यूएस डॉलर समेत ट्रॉली बैग चोरी, सिंगापुर जा रहा था परिवार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Jun, 2025 08:48 PM

trolley bag containing 1000 us dollars stolen in mandore express

मंदौर एक्सप्रेस से सफर कर रहे राजस्थान के एक परिवार का ट्रॉली बैग रेवाड़ी स्टेशन के पास ट्रेन से चोरी हो गया। बैग में कपड़ों के अलावा करीब 1,000 अमेरिकी डॉलर भी रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर रेवाड़ी जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): मंदौर एक्सप्रेस से सफर कर रहे राजस्थान के एक परिवार का ट्रॉली बैग रेवाड़ी स्टेशन के पास ट्रेन से चोरी हो गया। बैग में कपड़ों के अलावा करीब 1,000 अमेरिकी डॉलर भी रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर रेवाड़ी जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े आसपास के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पाली जिले स्थित फालना शहर की सागर कॉलोनी से एक परिवार सिंगापुर यात्रा के लिए रवाना हुआ था। वे जोधपुर से दिल्ली के लिए मंदौर एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे, जहां से उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। जैसे ही ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पहुंची, उनका एक कीमती ट्रॉली बैग चोरी हो गया।

पीड़ित अंशुमन गोयल ने बताया कि वह राजस्थान में लाइफ सेविंग ड्रग्स का होलसेल व्यवसाय करते हैं और परिवार सहित सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे थे। चूंकि सिंगापुर में डॉलर चलन में हैं, इसलिए उन्होंने जोधपुर में रुपए बदलवाकर डॉलर लिए थे, जो बैग में रखे थे और चोरी हो गए। बैग में अन्य दस्तावेज और कपड़े भी थे।

जांच जारी, CCTV फुटेज से नहीं मिला ठोस सुराग

जांच अधिकारी राजबाला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रेन के रेवाड़ी पहुंचने के दौरान और उससे पहले व बाद के स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन मामले की गहराई से जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!