परिवहन मंत्री ने अपने सभी विभागों को दिए आदेश, आज से ही झंडा फहराने के आदेश

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2022 04:42 PM

transport minister gave orders to all his departments

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने परिवहन, खनन और भूविज्ञान, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण और चुनाव विभाग को आज से ही झंडा फहराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, यह अमृतकाल दोबारा लौटकर आने वाला...

चंडीगढ़,(धरणी): हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने परिवहन, खनन और भूविज्ञान, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण और चुनाव विभाग को आज से ही झंडा फहराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, यह अमृतकाल दोबारा लौटकर आने वाला नहीं है।  

मूलचंद शर्मा ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। इस अभियान में हर व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर पूरा प्रदेश तिरंगामय होगा, जिस तरह हम त्यौहारों को धूम-धाम से मनाते हैं, हमें स्वतंत्रता दिवस को भी ऐसे ही मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!