नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, चलती कार में लगी आग, ड्राईवर जिंदा जला

Edited By Shivam, Updated: 09 Nov, 2020 07:05 PM

tragic accident occurred on national highway

सोनीपत के नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें का चालक जलने से मौत हो गई। एचएसआईआईडीसी बड़ी के सामने दिल्ली से पानीपत की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लगी। कार में आग इतनी तेजी से लगी कि ड्राईवर को कार से निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें का चालक जलने से मौत हो गई। एचएसआईआईडीसी बड़ी के सामने दिल्ली से पानीपत की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लगी। कार में आग इतनी तेजी से लगी कि ड्राईवर को कार से निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह कार समेत जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक आशु जैन पानीपत का रहने वाला था।

वहीं सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 1 पर एचएसआईआईडीसी बड़ी के सामने एक कार में आग लग गई है और ड्राइवर के जिंदा जलने से मौत हो गई है। मृतक पानीपत का रहने वाला था फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!