टूरिस्ट बस ने दो बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jul, 2022 11:43 AM

tourist bus hit two bike riders died on the spot

घरौंड़ा फ्लाइओवर पर शुक्रवार रात दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो ...

घरौंडा : घरौंड़ा फ्लाइओवर पर शुक्रवार रात दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक के शव बस के नीचे ही फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को हटाकर हाईवे पर सुचारू कराया। बस चालक फरार हो गया है। बस यात्री मध्यरात्रि के बाद भी बस के अंदर ही बैठने को विवश थे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। 

वहीं जम्मू जा रहे डॉ. उमंग सेठ व रैयान ने बताया कि वह अपने घरों से भी काफी दूर आ गए हैं। टूरिस्ट बस की कंपनी को भी लगातार फोन कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को आगे ले जाने की व्यवस्था की जा सके, लेकिन टूरिस्ट बस कंपनी के कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!