Edited By Mohammad Kumail, Updated: 17 Jun, 2023 06:59 PM

गुजरात, राजस्थान के बाद बिपरजॉय का असर रविवार को हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने 8 जिलों को विशेष अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि हरियाणा में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी...
डेस्क : गुजरात, राजस्थान के बाद बिपरजॉय का असर रविवार को हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने 8 जिलों को विशेष अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि हरियाणा में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिसके कारण पेड़ और बिजली के तार गिर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 8 जिलों की करीब 75 लाख आबादी पर इस तूफान का खतरा मंडरा रहा है।
हरियाणा के दक्षिण हिस्से में आने वाले 8 जिलों जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, झज्जर और रोहतक शामिल है, जहां इसका असर ज्यादा दिखाई देगा। इसके अलावा सूबे के बाकी जिलों में आंशिक असर दिखाई देगा। तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है तो इससे किसानों को काफी फायदा हो सकता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)