टोहाना :  प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक ने प्रेमिका के घर के सामने उठाया खौफनाक कदम...जानकर पूरा मामला कांप उठेगी रुह

Edited By Harman, Updated: 17 Aug, 2026 09:52 AM

tohana youth took a horrific step in front of his girlfriend s house

शहर के गीता कॉलोनी में 13 अगस्त की देर रात एक 28 वर्षीय युवक ने कथित प्रेमिका के घर के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे पहले नागरिक अस्पताल टोहाना और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शहर...

टोहाना (सुशील सिंघला) : शहर के गीता कॉलोनी में 13 अगस्त की देर रात एक 28 वर्षीय युवक ने कथित प्रेमिका के घर के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे पहले नागरिक अस्पताल टोहाना और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शहर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्यवाही करते हुए महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पंजाब के संगरुर जिले के गांव रयोद के रहने वाले गुरदीप के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक पर सवार होकर गीता कालोनी निवासी कुलविंदर कौर के मकान पर पहुंचा था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता जगराज सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पिछले करीब तीन साल से कुलविंदर कौर के संपर्क में था। दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। 11 सितंबर 2024 को कुलविंदर एक बार गुरदीप के साथ घर से चली गई थी और कई दिन बाद लौटी थी।

शिकायत के अनुसार, 13 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे गुरदीप ने फोन/मैसेज कर कुलविंदर से मिलने की बात कही। न मिलने पर  जहरीला पदार्थ निगलने की धमकी दी। इसके बाद वह उसके घर के बाहर पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर कुलविंदर ने डायल 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और गुरदीप को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण उसे रोहतक रेफर किया गया, जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

इस मामले में मृतक के पिता जगराज सिंह की शिकायत पर 15 अगस्त को थाना शहर में धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के तहत कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में शहर थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!