आज कांग्रेस कहीं भी नहीं और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: मूलचंद शर्मा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 01 Sep, 2022 08:44 PM

today congress is nowhere and bjp is everywhere moolchand sharma

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस कहीं भी नहीं है। कांग्रेस में अपनी अपनी डफली अपना अपना राग हैं। जिसकी लाठी उसकी भैंस है। जिस की ताकत है वह कांग्रेस का मालिक है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे में अंबाला में प्रवास और कैथल में जनसभा संबोधन के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रधान शुक्रवार को विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसी के साथ प्रदेश में सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कैसे किया जाए, आम जनमानस की सरकार के प्रति किस प्रकार की सोच है और लोगों को संगठन के साथ अधिक से अधिक कैसे जुड़ा जाए, यह चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तमाम राज्यों में दौरा कर रहे हैं। जिसके दूरगामी परिणाम नजर आएंगे और पहले से बेहद बेहतर रिजल्ट चुनावों में भाजपा के हक में आएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस कहीं भी नहीं है। कांग्रेस में अपनी अपनी डफली अपना अपना राग हैं। जिसकी लाठी उसकी भैंस है। जिस की ताकत है वह कांग्रेस का मालिक है। चाहे बात पर देश की हो या प्रदेश की। आज कांग्रेस मुक्त भारत होने का सपना साकार होने को है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।130 करोड़ लोगों के लिए सोचने वाली पार्टी है। 36 बिरादरी की पार्टी है जो सभी के विचारों को साथ लेकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए सोच रखती है।

 

आना-जाना और भागना कांग्रेस के लोगों की एक पुरानी परंपरा : शर्मा

 

शर्मा ने गुलाब नबी आजाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाकात पर बोलते हुए कहा कि किससे मिलना है और किस से नहीं, यह उनका अपना अधिकार है। लेकिन कांग्रेस नाम की कोई भी चीज देश और प्रदेश में कहीं नहीं है। यह एक परिवार तक सीमित पार्टी है।आना-जाना और भागना कांग्रेस के लोगों की एक पुरानी परंपरा रही है। गुलाम नबी आजाद के जाने का कितना नफा और कितना नुकसान कांग्रेस को होगा, यह उन्हीं को पता है। लेकिन भाजपा को इनके आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगामी पंचायती चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। पंचायती चुनावों की घोषणा होते ही प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

डीएसपी हत्याकांड पर न्यायिक जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना होगा उचित: शर्मा

 

अवैध खनन मामले पर बोलते हुए खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एक भी अवैध माइनिंग नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए प्रदेश सरकार को गाड़ी बंद करनी पड़े, एफआईआर दर्ज करनी पड़े या फिर अधिकारियों को चिन्हित करना पड़े, किसी को भी पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मेवात में डीएसपी की हत्या मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच कर रहे हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जाना उचित होगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!