यमुनानगर में भीगा अनाज मंडियों में रखा हजारों क्विंटल धान, किसानों को हुआ भारी नुकसान

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Oct, 2023 11:56 AM

thousands of quintals of paddy kept in wet grain markets in yamunanagar

यमुनानगर जिला सचिवालय के सामने स्थित अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा रहा जो बुरी तरह भीग रहा है। लेकिन उसे बचाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के विभिन्न जिलों में आज भारी वर्षा, तेज आंधी तूफान चल रहा है। मौसम विभाग ने इसकी पहले से ही चेतावनी और अलर्ट जारी किया था। लेकिन हरियाणा सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते हरियाणा की विभिन्न अनाज मंडियों में रखा गया धान बुरी तरह भीग गया। इनमें वह धान भी है जो सरकार की एजेंसियों ने खरीदा हुआ था और ऐसा धान भी है जो किसान अभी मंडियों में लाए थे लेकिन सरकार ने अभी उसे खरीदा नहीं था। यानी अधिकारियों की लापरवाही के चलते इससे सरकार और किसान दोनों का भारी नुकसान हुआ है। 

बता दें कि यमुनानगर जिला सचिवालय के सामने स्थित अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा रहा जो बुरी तरह भीग रहा है। लेकिन उसे बचाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, मैदानी इलाकों में वर्षा हो रही है। जिसको लेकर सरकार को मौसम विभाग की चेतावनी के चलते पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए थे लेकिन नहीं किए गए। अब कौन इसकी भरपाई करेगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!