चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, कैश व गहने चोरी कर हुए फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jul, 2024 08:28 AM

thieves targeted the wedding house stole cash and jewelry and fled

शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी गली नम्बर 18 स्थित एक मकान को दिन दिहाड़े निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शादी का कार्यक्रम होने के चलते परिवार के सभी सदस्य होटल में गए हुए थे। जब परिवार के सदस्य कोई सामान लेने...

जींद : शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी गली नम्बर 18 स्थित एक मकान को दिन दिहाड़े निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शादी का कार्यक्रम होने के चलते परिवार के सभी सदस्य होटल में गए हुए थे। जब परिवार के सदस्य कोई सामान लेने होटल से घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार ने थाना शहर पुलिस को मामले की सूचना दी है।

विश्वकर्मा कॉलोनी गली नम्बर 18 निवासी अजय ने झांझ गेटी चौकी पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन दिव्या की शादी थी। जिसके चलते पूरा परिवार घर से सफीदों रोड स्थित एक होटल में चला गया था। जाते समय उन्होंने सभी खिडक़ी दरवाजे अच्छी तरह से बंद करके दरवाजों पर ताले लगा दिए थे। होटल में जाने पर उन्हें याद आया कि वे कुछ सामान घर पर भूल गए थे जिसके चलते वह अपनी माता के साथ सामान लेने के लिए घर पर आया तो घर में बने कमरे का गेट खुला मिला। कमरे के अंदर जाने सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

जांच करने पर कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार की नकदी, अढ़ाई ग्राम वजनी लेडीज सोने की अंगूठी, करीब 20 ग्राम वजनी चांदी की पाजेब, करीब एक तोला वजनी चांदी की 2 जोड़ी चुटकी चोरी हुई। जिन्हें दिनदिहाड़े कोई घर में घुसकर चोरी करके ले गया है। थाना शहर जींद में अजय की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों की तलाश तेज कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!