चोरों ने घर से लाखों की नकदी सहित गहनों पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुए आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2022 03:54 PM

thieves clean hands jewelry including cash worth lakhs house

पानीपत जिले के सेक्टर 6 स्थित घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर से 1.50 लाख की नकदी सहित लाखों के गहने चुरा लिए...

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के सेक्टर 6 स्थित घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर से 1.50 लाख की नकदी सहित लाखों के गहने चुरा लिए। चोर कैमरे में कैद हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की जगह होम थियेटर चुराकर फरार हो गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रेनू ने बताया कि वह हुड्डा सेक्टर 6 की रहने वाली है। वह सुबह पारिवारिक नौकर के बेटे की शादी में परिवार सहित कांधला गई थी। जब वह वापस आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में सामान चेक किया तो घर से करीब 1.45 लाख की नकदी, गहनों सहित अन्य सामान चोरी था। 

रेनू का कहना है कि उसे पूरा शक है कि यह वारदात दिलीप छाबड़ा और महिला राज झाम्भ ने षड्यंत्र रच कर करवाई है। क्योंकि दोनों ने बिना आईडी प्रूफ के किराएदारों को ऊपर का हिस्सा किराए पर दिया था व दोनों ही 15 दिनों से फरार चल रहे हैं। दोनों ने रंजिश के चलते यह चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!