PGI में बीमार दोस्त से मिलने जा रहे थे...रास्ते में टेम्पो बना काल, 2 दोस्तों की मौत से परिवार सदमे में

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 May, 2026 05:44 PM

they were on their way to visit a sick friend at pgi  a tempo turned fatal on

गोहाना पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहाना बाईपास के निकट हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहाना बाईपास के निकट हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पानीपत से रोहतक की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गोहाना बाईपास के पास पहुंचे। उनकी बाइक को टेम्पो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो युवकों के ऊपर पलट गया जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक दोनों युवक पानीपत जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में खानपुर महिला मेडिकल मे भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवाया।  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक युवक के परिजनों ने बताया मृतक रमनदीप, अमित व घायल युवक वंश तीनों आपस में दोस्त थे। इनके किसी दोस्त का पीजीआई में इलाज चल रहा था तो उसका हालचाल जानने के लिए तीनों युवक बाइक से पानीपत से रोहतक पीजीआई जा रहे थे। तीनों युवक पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करते थे।

पुलिस ने इस मामले में मृतक रमनदीप के पिता हरजिंदर के बयान पर टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!