Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2024 05:31 PM
हरियाणा के जींद दातासिंह वाला बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई कीलें उखाड़ दी। पुलिस ने इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े और किसानों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया। बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान चोटिल हो गए। साथ ही...
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के जींद दातासिंह वाला बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई कीलें उखाड़ दी। पुलिस ने इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े और किसानों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया। बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान चोटिल हो गए। साथ ही पंजाब की तरफ से भी किसानों का काफिला आ रहा है। दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने पंजाब के किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर सड़क के बीच में कीलें गाड़ दी थी। मंगलवार को किसान इन कीलों को निकालने लगे ताे पुलिस ने उनको खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए। साथ ही वाटर कैनन से पानी की बारिश की।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)