महिला ने फंदा लगा की जीवन लीला समाप्त, 14 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2022 02:20 PM

the woman caught that life was over married 14 years ago

जींद जिले की कृष्णा कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे...

जींद : जींद जिले की कृष्णा कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मृतका की मां सुनीता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। सुनीता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। सुनीता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके भी नहीं जाने देते थे।

सुनीता ने बताया कि शीतल के पति ऋषि का उनके पास फोन आया था कि उसको हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद वह परिवार वालों के साथ जींद पहुंच गई। जब वे अस्पताल में पहुंचे तो शीतल की मौत हो चुकी थी और उसके गले पर रस्सी के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर शीतल ने फांसी का लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!