अवैध शराब सहित पकड़े गए आरोपी को पुलिस से छुड़ा ले गया बेटा, पुलिस ने दोनों को किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jan, 2023 01:13 PM

the son rescued the accused caught with illegal liquor from the police

अंबाला जिले में अवैध शराब सहित पकड़े आरोपी को उसका बेटा पुलिस से छुड़ा ले गया। यही नहीं, पुलिस ने जो अवैध शराब पकड़ी थी वह भी साथ ले भागे...

अंबाला : अंबाला जिले में अवैध शराब सहित पकड़े आरोपी को उसका बेटा पुलिस से छुड़ा ले गया। यही नहीं, पुलिस ने जो अवैध शराब पकड़ी थी वह भी साथ ले भागे। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। 

बता दें कि यह मामला पड़ाव थाना एरिया के अंतर्गत आने वाले गांव दुखेड़ी का है। जहां पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, छीना झपटी समेत एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गौर रहे कि पुलिस आरोपी राम कुमार को अवैध शराब सहित आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी मोहड़ा लेकर जाने लगी तो पीछे से रामकुमार का बेटा जोनी आया और हाथ से कट्टा छीन कर भाग गया। यही नहीं आरोपी राम कुमार भी फरार हो गया। पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!