Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2025 06:46 PM

भिवानी जिले में नाबालिग लड़की को 2 साल बाद इन्साफ मिला। बता दें कि दो साल पहले आरोपी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले गया था।
भिवानी : भिवानी जिले में नाबालिग लड़की को 2 साल बाद इन्साफ मिला। बता दें कि दो साल पहले आरोपी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले गया था। उसके बाद उसके बाद दुष्कर्म किया। उसके बाद इस मामले नाबालिग की मां ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 2 साल बाद कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी को 10 वर्ष की कैद व 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह सजा एडीजे सुरुचि अटरेजा सिंह द्वारा आरोपी को सुनाई गई है।
महिला ने पुलिस को बताया था कि 25 दिसंबर 2023 को आरोपी उनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से ले गया । आरोपी द्वारा उनकी लड़की के साथ रेप किया गया था। इस शिकायत पर थाना सदर पुलिस में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी की पहचान भिवानी के दिनोद रोड दुर्गा कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)