Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Feb, 2026 10:02 PM

कादीपुर के स्कूल ग्राउंड में आज उस वक्त लोगों की भीड़ लग गई जब एडवोकेट दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर के जरिए लेकर आया। हेलीकॉप्टर के लिए स्कूल में हेलीपेड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): कादीपुर के स्कूल ग्राउंड में आज उस वक्त लोगों की भीड़ लग गई जब एडवोकेट दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर के जरिए लेकर आया। हेलीकॉप्टर के लिए स्कूल में हेलीपेड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
गांव कादीपुर के रहने वाले एडवोकेट गौरव यादव की शादी गांव गढ़ी मुरली की रहने वाली निधि से हुई है। निधि एमबीए की छात्रा है। आज सुबह 11 बजे से ही कादीपुर स्कूल में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल में जैसे ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई तो सभी लोग देखते रह गए। हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे दूल्हे गौरव यादव ने अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से उतारने के लिए सहारा दिया।
गौरव ने बताया कि यह उनका सपना था कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाएं। उस सपने को आज पूरा कर दिया है। पिता योगेंद्र और मां ने बताया कि बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए ही वह दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाए हैं। बहन कोमल ने बताया कि यह पल उनके लिए अनमोल है। यह लम्हा हर किसी के जुबां पर चर्चा का विषय बना रहेगा। वहीं दुल्हन निधि ने भी अपनी इस खुशी को सांझा किया। वहीं, दुल्हन के गुड़गांव आते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और शादी की रस्मों के गीत गाते हुए वह दुल्हन को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुए।