मनरेगा का नाम बदलकर लाखों गरीब मजदूरों का हक छीनने का कार्य कर रही भाजपा सरकार : महंत भोले नाथ

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jan, 2026 08:31 PM

the bjp government is snatching away the rights of millions of poor laborers by

केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर देश के लाखों गरीब मजदूरों का हक छीनने का कार्य

टोहाना (सुशील सिंगला) : केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर देश के लाखों गरीब मजदूरों का हक छीनने का कार्य कर रही है। उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता की गई। पत्रकारों से बात करते हुए महंत भोले नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने के साथ-साथ बजट भी कम करने का काम किया है जिससे काम के दिन आधे रह गए और मजदूरों का अधिकार खत्म कर दिया गया है। 

बाबा ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा पंचायतों की ताकत छिनी जा रही है जिससे सब कुछ केंद्र के हाथ में सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का 2 प्रतिशत वाला हरियाणा अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान देता है फिर भी केंद्र सरकार हरियाणा में सबसे कम खर्च कर रही है। हरियाणा में प्रति मेडल खर्च सिर्फ 4.5 लाख जबकि महाराष्ट्र में 13.5 लाख एमपी दिल्ली में 1.13 लाख करोड़, बिहार में एक 1.69 करोड़ यूपी में 7.85 करोड़ गुजरात में 11.21 करोड़ खर्च हो रहा है। 

खेलो इंडिया में 3500 करोड़ के बजट में हरियाणा को सिर्फ 80 करोड़ मिला जबकि कांग्रेस की पदक लाओ पद पाओ की जन हितैषी नीतियां खत्म कर दी गई है। बाबा ने कहा कि यदि मनरेगा स्कीम में इतनी बुराई थी तो भाजपा सरकार 11 साल से योजना को क्यों चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!