Tohana: चौक में खड़ी गाड़ी को हमलावरों ने बनाया निशाना,जमकर की तोड़फोड़...जांच में जुटी पुलिस

Edited By Imran, Updated: 05 Jun, 2025 11:16 AM

the attackers targeted the car parked in the square

शहरी इलाके में देर रात अग्रसेन चौक पर खड़ी एक स्विफ्ट कार पर अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड़ की। रविदास मोहल्ला निवासी विशाल मेहरा की स्विफ्ट कार को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमलावरों ने कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए।

टोहाना(सुशील): शहरी इलाके में देर रात अग्रसेन चौक पर खड़ी एक स्विफ्ट कार पर अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड़ की। रविदास मोहल्ला निवासी विशाल मेहरा की स्विफ्ट कार को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमलावरों ने कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए।

घटना के समय कार चालक वहां से कुछ समय पहले ही जा चुका था। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना से जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे हमलावरों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। पुलिस कार मालिक से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

शहर के मुख्य चौराहे पर हुई इस घटना से आसपास के व्यापारियों और निवासियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के पास अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं आई है और न ही कोई लिखित शिकायत आई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!