Edited By Isha, Updated: 07 Jun, 2025 06:23 PM
पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय पहलवान सोनू अपने दोस्तों के साथ मॉल से बाहर निकल रहा था तभी आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सोनू नोल्टा की मौके पर ही मौत हो गई और साथी प्रिंस घायल हो गया।
पंचकूला(उमंग): पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय पहलवान सोनू अपने दोस्तों के साथ मॉल से बाहर निकल रहा था तभी आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सोनू नोल्टा की मौके पर ही मौत हो गई और साथी प्रिंस घायल हो गया।
वहीं पीयूष पिपलानी नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली। अब पीयूष पिपलानी ने वीडियो जारी कर हत्या करने का कारण बताया है। जारी वीडियो में पीयूष पिपलानी ने अनमोल बिश्नोई का सहयोग होने का दावाा किया है। वीडियो में उसने बताया सोनू नौलटा अपने पास भुप्पी राणा गैंग के लोगों को रोकना चाहता था। सोनू हमारे वहां पर क्राइम करने की सोच रहा था। सोनू नौलटा दुश्मनों को सपोर्ट कर रहा था इसलिए उसका कत्ल किया और इस घटना को अंजाम दिया। उसने कहा कि इस घटना का अंजाम अनमोल बिश्नोई के के सहयोग से दिया है।
सोनू नोल्टा प्रॉपर्टी डीलिंग, खनन और ढाबा चलाने का काम करता था। पीयूष की पिंजौर में जूते-चप्पल की दुकान है। सोनू और पीयूष दोनों अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों पर लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड क्या कोई और है, इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शक है कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई और है।
गांव के निवासी नरेंद्र ने बताया कि सोनू नोल्टा की जल्द ही सगाई होने वाली थी। जिस लड़की से सोनू की सगाई होनी थी, उसकी मां भी यहां आई हुई थी। किसी को पता नहीं पता था कि सोनू की इस तरह से हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनू मध्यम वर्गीय परिवार से है। वह माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। भाइयों में सोनू सबसे छोटा था। उन्होंने कहा कि सोनू जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग भी करता था।