Edited By Manisha rana, Updated: 13 Oct, 2023 11:44 AM
आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है।
चंडीगढ़ : आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीपीएल (BPL) कार्ड लाभार्थियों की संख्या 30 लाख बढ गई है। अब बीपीएल (BPL) लाभार्थियों की कुल संख्या 1 करोड़ 56 लाख हो गई है।
सुशील गुप्ता ने कहा कि खट्टर सरकार के राज में न रोजगार मिल और न ही शिक्षा मिली। जाति, धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 लाख लोग और गरीब हो गए हैं। खट्टर साहब इसका क्या जवाब देंगे'? व्यापारी डर के साये में जी रहा है। नए उद्योग नहीं लग पा रहे है। खट्टर सरकार हर तरीके से फेल हुई है। खुशहाली का संदेश देने वाले हरियाणा प्रदेश में गरीबों की संख्या बढ़ाना शर्मनाक है।