नफे सिंह राठी के घर शोक जताने पहुंचे सुशील गुप्ता, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Mar, 2024 11:16 AM

sushil gupta reached nafe singh rathi s house to express his condolences

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर गहरा दुख जताया है। गुप्ता ने रविवार को शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और ढाढस भी बंधाया। गुप्ता ने इस मौके पर हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर गहरा दुख जताया है। गुप्ता ने रविवार को शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और ढाढस भी बंधाया। गुप्ता ने इस मौके पर हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

उन्होंने कहा कि इस समय हरियाणा में जंगल राज और गोली का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कमजोर है और भाजपा की सरकार भी कमजोर है। गुप्ता ने कहा कि सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति होती तो 24 घण्टे में अपराधी पुलिस की पकड़ में होते और उनके साथ ऐसा करना चहिए था कि वो कभी अपराध के बारे में सोचते भी नहीं। गुप्ता ने कहा कि अब तो हरियाणा में रहना भी सेफ नहीं है।

फायरिंग कर राठी को उतारा था मौत के घाट 

गौरतलब है कि रविवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जब आसौदा से लौट तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की हत्या कर दी थी। हमले में भांजा संजय और गनमैन संजीत घायल हो गए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!