Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Oct, 2023 09:54 PM

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने अरेस्ट कर लिया है। उनके दिल्ली वाले घर पर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। 10 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद गिरफ्तारी हुई। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा व...
टोहाना (सुशील सिंगला): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने अरेस्ट कर लिया है। उनके दिल्ली वाले घर पर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। 10 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद गिरफ्तारी हुई। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा व केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। आप के हरियाणा प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंद्र गिल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट है।
भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार रही है। भाजपा को डर है, तो एक ही है वह है आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता। इसलिए वह आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हें। उन्हें लोगों से दूर रख कर भाजपा अपना राजनीतिक मकसद पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा जनता मूर्ख नहीं है, लोग समझ चुके हैं कि भाजपा को सत्ता से दूर कर आम लोगों की मूलभूत जरूरत पर काम करने वाली पार्टी को आगे लेकर आना है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)