हरियाणा पुलिस की दमदार पैरवी, 15 दिनों में  सलाखों के पीछे पहुंचे 36 अपराधी

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2019 11:49 AM

strong support from haryana police 36 criminals behind bars in 15 days

सेवा, सहयोग और सुरक्षा का नारा लेकर चल रही  हरियाणा पुलिस की मजबूत पैरवी से पिछले 15 दिन में मासूमों से दुष्कर्म, छेड़खानी और हत्या जैसे घिनौने अपराध करने वाले 30 दोषी सलाखों में पहुंच गए हैं। इनमें न्यायालय द्वारा 19 दोषियों को आजीवन

डेस्कः (धरणी) : सेवा, सहयोग और सुरक्षा का नारा लेकर चल रही  हरियाणा पुलिस की मजबूत पैरवी से पिछले 15 दिन में मासूमों से दुष्कर्म, छेड़खानी और हत्या जैसे घिनौने अपराध करने वाले 30 दोषी सलाखों में पहुंच गए हैं। इनमें न्यायालय द्वारा 19 दोषियों को आजीवन कारावास, 5 को 20-20 साल की सजा, 4 को 10-10 साल की कैद, एक दरिंदे को 5 साल, जबकि एक दोषी को 2 साल कैद की सजा हुई है। 

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त हिट एंड रन, फायरिंग, स्नैचिंग व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत भी कोर्ट द्वारा 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए  1 साल से लेकर 10 साल तक कैद की सजा सुनाई गई है। उन्होने बताया कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना नहीं बल्कि अदालत में प्रभावी पैरवी करते हुए उन्हें कठोरतम सजा दिलवाना भी है ताकि दरिंदों व अपराधियों में भय का माहौल बना रहे। 

उन्होने कहा कि पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव द्वारा हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों की दमदार पैरवी के लिए सभी जांच अधिकारियों को आदेष दिए गए हैं जिससे दोषियों को उनके अंजाम तक शीघ्र पहुंचाया जा सके। जांच अधिकारियों की मेहनत से ही पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों को सजा दिलवाकर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इस कार्य में ओर तेजी लाई जाएगी, जिससे अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। 

पिछले 15 दिन में इन दोषियों को हो चुकी है सजा

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!