Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2024 05:05 PM
बहादुरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के पास हुआ।
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें महिला की मौत हो गई। हादसा बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में सड़क पार कर रही एक महिला हादसे का शिकार हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय रीना देवी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। रीना आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। सुबह के समय वह घर से फैक्ट्री के लिए निकली थी। जब वो शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के पास पहुंची तो एक तेजरफ्तार कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रीना को सीधी टक्कर मार दी। जिससे वो सडक़ पर जा गिरी। गिरते ही गाड़ी का पिछला पहिया रीना के दोनों पैरों पर चढ़ गया। राहगीरों की मदद से उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिटी थाना पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं कोई भी पुलिस अधिकारी फिलहाल कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)