शिक्षा मंत्री के सुरक्षा प्रबंधों में SP को मिली 37 कर्मचारियों की लापरवाही, की कार्रवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jan, 2022 09:42 AM

sp found negligence 37 employees education minister s security arrangements

11 जनवरी की सुबह हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्य नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के निवास के सामने बैठ गए थे। इस मामले में एस.पी. कमलदीप ....

यमुनानगर (ब्यूरो) : 11 जनवरी की सुबह हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्य नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के निवास के सामने बैठ गए थे। इस मामले में एस.पी. कमलदीप गोयल ने संज्ञान लिया है। शिक्षा मंत्री के निवास स्थान की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने पर कुल 37 कर्मचारियों की लापरवाही मिली।

उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करते हुए 18 पुलिस कर्मचारियों (एक महिला सहित 5 सब-इंस्पैक्टर, 3 ए.एस.आई., 5 एच.सी. व 5 महिला पुलिसकर्मी) को निलम्बित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 3 स्पैशल पुलिस ऑफिसर को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया है। 16 होम गार्ड्स के जवानों को उनके विभाग में वापस करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने हेतु आदेशक, गृहरक्षी विभाग, यमुनानगर से पत्राचार किया गया है। 

दर्ज मामले में जोड़ी धाराएं
11 जनवरी सुबह करीब 6.30 बजे हरियाणा शारिरिक शिक्षक संघर्ष समिति के स्टेट प्रधान धर्मेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष चरखी दादरी, यशवंत रादौर जिला प्रधान, राजीव बसंत नगर जगाधरी, धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, वजीर गंगोली जींद, दिलबाग जांगड़ा आदि 200/250 महिला व पुरुष अध्यापक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की अवहेलना करते हुए बिना मास्क शिक्षा मंत्री के निवास स्थान के सामने इकट्ठा हो गए थे जिनको पुलिस कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की। नहीं मानने पर उनके खिलाफ थाना शहर जगाधरी में मामला दर्ज किया था। एस.पी. के मुताबिक जांच आगे बढ़ी और सी.सी.टी.वी. कैमरों का अवलोकन किया गया। तब हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करने तथा ड्यूटी में बाधा डालने के मद्देनजर अभियोग में धारा 147, 149, 332, 353 आई.पी.सी. लगाई गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!