सोनाली फोगाट बोली- 'कुछ नहीं उखाड़ सकते...', तेज बहादुर किया पलटवार- पति ने क्यों किया सुसाईड

Edited By Shivam, Updated: 06 Apr, 2021 04:05 PM

sonali phogat said nothing can uproot then tejbahadur replied

हरियाणा में बीते दिनों भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने सोशल मीडिया पर लाईव आकर एक बयान दिया है कि अभी हरियाणा और केन्द्र सहित देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है, कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता। सोनाली फोगाट के इसी बयान पर अब बीएसएफ से बहिष्कृत तेज...

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): हरियाणा में बीते दिनों भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने सोशल मीडिया पर लाईव आकर एक बयान दिया है कि अभी हरियाणा और केन्द्र सहित देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है, कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता। सोनाली फोगाट के इसी बयान पर अब बीएसएफ से बहिष्कृत तेज बहादुर यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि सोनाली फोगाट पहले अपना घर संभाले और बताएं कि उनके पति ने सुसाईड क्यों किया?

PunjabKesari, Haryana

तेज बहादुर यादव ने कहा है कि जिस प्रकार से एक महिला होते हुए फौगाट बहन उपमुख्यमंत्री का फेवर करते हुए 'क्या उखाड़ लिया' वाला बयान दे रही हैं, इसको हरियाणा में किस एंगल से देखा जाता है! यह उनके लिए ठीक नहीं है। तेज बहादुर ने फौगाट से पूछते हुए कहा है कि वह यह बताएं कि उनके पति ने एक चिट्ठी लिखकर फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। जरा आप इस चिठ्ठी के बारे में भी देश की जनता को बताएं कि उन्होंने खट्टर और आपके बारे में क्या लिखा था?



तेज बहादुर ने कहा कि एक महिला होकर आप ऐसा बयान दे रही हैं कि क्या उखाड़ लिया? हरियाणा में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, छोटी-छोटी बेटियां बलात्कार का शिकार हो रही हैं। तेज बहादुर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि पहले अपना घर संभालें कि यह देखें कि आपके पति ने सुसाइड क्यों किया?
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!