Edited By Harman, Updated: 01 Jun, 2026 10:55 AM

हरियाणा के सिरसा जिले से लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बदमाशों ने एक शराब ठेके को निशाना बनाया। लूटेरों ने पहले सेल्समैन को बेरहमी से मारा और साथ ही हजारों की नकदी और भारी मात्रा में शराब लूटकर फरार हो गए।
सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बदमाशों ने एक शराब ठेके को निशाना बनाया। लूटेरों ने पहले सेल्समैन को बेरहमी से मारा और साथ ही हजारों की नकदी और भारी मात्रा में शराब लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात देर रात दादू गांव की है। पीड़ित सेल्समैन सुरेंद्र ने बताया कि वह रात को ठेके के अंदर ही सो रहा था तभी आधी रात को 4 अज्ञात हमलावर जबरन शटर उखाड़कर ठेके के अंदर दाखिल हुए। ठेके के अंदर घुसते ही बदमाशों ने उसको घेरकर पीटना शुरू कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी न हो बदमाशों ने सबसे पहले ठेके के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद लुटेरों ने 5 पेटी देसी शराब, 3 पेटी बीयर, 20 बोतल अंग्रेजी शराब और ₹5,500 कैश लूटे।
पीड़ित सेल्समैन सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि लुटेरे सारा माल समेटकर बाहर खड़ी एक सफेद रंग की गाड़ी में फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।