स्कूल की लापरवाही: जुगाड़ वाली बस ने ली मासूम बच्चे की जान (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 19 Mar, 2019 08:52 PM

पानीपत में एक स्कूल के मैनेजमेंट व जुगाड़ वाली बस के चालक की बड़ी लापरवाही से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। आसन गांव के पास बने ब्रेकर पर बस के उछलने के कारण सीट के नीचे रखे लकड़ी का फट्टा सरका, जिससे बच्चा नीचे गिरा और टायर के नीचे आ गया,...

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत में एक स्कूल के मैनेजमेंट व जुगाड़ वाली बस के चालक की बड़ी लापरवाही से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। आसन गांव के पास बने ब्रेकर पर बस के उछलने के कारण सीट के नीचे रखे लकड़ी का फट्टा सरका, जिससे बच्चा नीचे गिरा और टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद नाराज लोगों ने में जमकर तोडफ़ोड़ की, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक, पानीपत स्थित बाबा जोध सचियार स्कूल की बस में बैठ कर मृतक कार्तिक का परिवार सत्संग सुनने आसन आया था। जिस बस में वे बैठे थे, उसमें कंडक्टर सीट के पास बस का फर्श टूटा हुआ था, जिसके ऊपर एक लकड़ी का फट्टा लगा हुआ था। जिसके उपर की सीट पर बच्चा अपने परिवार के साथ बैठा था। बस चलने के कुछ ही देर बाद रास्ते में एक ब्रेकर आया, जिससे फट्टा सरक गया और बच्चा टूटे हुए फर्श से होते हुए नीचे जा गिरा और बस का पिछला टायर कार्तिक के ऊपर से गुजर गया, जिसके कारण कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!