कांग्रेस में पार्टी नहीं पद सर्वोपरि, कभी हुड्डा भागे तो कभी तंवर: सतीश नांदल

Edited By Shivam, Updated: 06 Oct, 2019 12:01 AM

गढ़ी सांपला किलोई से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश नांदल कभी कांग्रेस पार्टी से भूपेंद्र हुड्डा भागने का प्रयास करते हैं तो कभी अशोक तंवर, यही कांग्रेस पार्टी की रीति रही है। इसी रीति के चलते आज अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। मुझे...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): गढ़ी सांपला किलोई से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश नांदल कभी कांग्रेस पार्टी से भूपेंद्र हुड्डा भागने का प्रयास करते हैं तो कभी अशोक तंवर, यही कांग्रेस पार्टी की रीति रही है। इसी रीति के चलते आज अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। मुझे उम्मीद है जल्द ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मैदान छोड़कर भाग जाएंगे। नांदल शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।

नांदल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कभी अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच नहीं रहे और जनता उनके हालात देख रही है। पूरा का पूरा परिवार गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगने में जुटा हुआ है, क्योंकि उन्हें हार का डर सताने लगा है। अगर जनता के लिए काम किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।

नांदल ने कहा कि वह नेता नहीं जनता के मजदूर हैं और अपनी मजदूरी बखूबी करने में जुटे हुए हैं और इस मजदूरी का मेहनताना उन्हें जनता इस विधानसभा चुनाव में देगी। वे उन लोगों में से नहीं हैं जो लोग नेता बनकर एसी कमरों में मजे लूटते हैं। उन्होंने कहा कि आज हालात यह बने हुए हैं कि कांग्रेस पार्टी केवल 4 सीटों तक ही सिमटकर रह जाएगी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं का विश्वास ही कांग्रेस में नहीं रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!